About Us

 हमारे बारे में

         उच्च प्राथमिक विद्यालय जंगल जरलहा कम्पोजिट, बेसिक शिक्षा परिषदउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित है । वर्तमान में इस विद्यालय में सर्व सुविधायुक्त व्यवस्थाएं मौजूद हैं । यह विद्यालय सह -शिक्षा यानी सभी बालक और बालिकाओं के लिए संचालित है । विद्यालय में उपलब्ध सुविधाएं आधुनिक शिक्षा तकनीक और सर्वांगीण विकास की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सक्षम है ।


        हम उत्तम गुणवत्ता वाले अधिगम को विद्यालय में प्रदान करने हेतु निरंतर परिश्रम करते हैं । हमारे पास उच्च गुणवत्ता युक्त प्रशिक्षित अध्यापक हैं जो निरंतर बच्चों में भाषाई कौशलोंगणितीय कौशलोंआईसीटी कौशलों और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में प्रयासरत हैं ।

          हमारे विद्यालय में शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ शिक्षणेत्तर गतिविधियों के द्वारा बच्चों में कौशलों को विकसित किया जाता है । हमारे विद्यालय का वातावरण बाल मैत्रीपूर्णसहजआकर्षक युक्त और धूम्रपान मुक्त है । बाल केंद्रित शिक्षा को प्रोत्साहित करते हुए बच्चों को स्वयं करके सीखने का अवसर प्रदान किया जाता है । बच्चों में सहज पठन कौशल एवं ज्ञान विकसित करने के लिए बाल मैत्रीयुक्त पुस्तकालय उपलब्ध है । भारत सरकार द्वारा संचालित "खेलो इंडियाके तहत प्रत्येक बच्चे के लिए विभिन्न खेल उपकरण उपलब्ध है जिसके द्वारा बच्चे अपनी प्रतिभा को निखारते हैं ।

         हमारे विद्यालय में बच्चों के लिए आधारभूत सुविधाएं - बैठने के लिए कलरफुल फर्नीचरटाइल युक्त सुसज्जित कमरेंपर्याप्त रोशनी और इलेक्ट्रॉनिक्स पंखे, सोलर पंखे, हैण्ड वाश हेतु टोटी एवं साबुनबालक और बालिकाओं के लिए अलग-अलग टाइल एवं रोशनीयुक्त शौचालयदिव्यांग बच्चों के लिए अलग शौचालयहरा-भरा वातावरण आदि मौजूद है ।

            हमारे विद्यालय के नामांकन लक्ष्य को देखा जाए तो वर्तमान शैक्षिक सत्र 2022-23 में नामांकन 206 है जो साल दर साल नामांकन में वृद्धि हो रही है इसका कारण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है ।

मिशन 

हमारा मिशन है - बच्चों को उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करना,  सर्वांगीण विकास करना,  आदर्श नागरिक बनाना,  नैतिक गुणों का विकास करना ।

Comments